सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

रोहित शर्मा ने लिया तिलक वर्मा का इंटरव्यू,’बात करके बहुत मजा आया’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘बहुत मजा आया बात करके मियां…’, रोहित शर्मा ने लिया तिलक वर्मा का इंटरव्यू, देखें Video

IPL (आईपीएल 2023) के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।

IPL (आईपीएल 2023) के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की. मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजे गए. रोहित के अलावा एक बार फिर तलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 रन बनाए. रोहित के साथ मिलकर तिलक ने दूसरे विकेट के लिए अहम 68 रन जोड़े थे, रोहित और तिलक के बीच हुई साझेदारी ने मैच को बनाए रखा था. वहीं, मैच के बाद रोहित शर्मा ने साथी क्रिकेटर तिलक वर्मा का इंटरव्यू लिया, जो काफी फनी बन पड़ा है. रोहित अपने हंसी मिजाजी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में यह इंटरव्यू भी काफी मजेदार बन पड़ा है.

तिलक ने बातचीत में बताया

पहले तो तिलक ने बातचीत में बताया कि ‘उनका बचपन से सपना था कि आपके साथ बैटिंग करूं जो इस सीजन सच हो गया. आपके साथ बल्लेबाजी करते हुए मुझे काफी कुछ सीखने को मिला, आपके साथ बैटिंग करने मेरे करियर की सबसे बड़ी बात रही है.’

Advertisement

इंटरव्यू की शुरूआत रोहित ने तिलक से यह सवाल करके की, ‘पहला मैच जीतने के बाद कैसा एहसास हो रहा है. इसपर तिलक ने जवाब दिया औऱ कहा कि, ‘शानदार, यह शानदार एहसास है भईया, मैं काफी समय से आपके साथ बैटिंग करने का इंतजार कर रहा था. इस बार मौका मिल गया. मैं सोचा जितना आपसे सीख सकूं.’ इसके अलावा जब तिलक ने कहा कि, आपके साथ बैटिंग करने में मजा आता है., बचपन से मेरा सपना था. आपके साथ बैटिंग करने का, जैसे ही तिलक ने ये बात कही, रोहित ने कहा, अरे बस कर यार..’

वहीं, रोहित ने इसके अलावा तिलक से एक और सवाल किया और पूछा कि, वो जो ओवर था जिसमें आफने 16 रन बनाए, उस समय आप क्या सोच रहे थे, इसपर तिलक ने कहा, ‘भईया, मैं उस समय एक ही बात पर फोकस कर रहा था कि अपने हेड को सीधा रखकर शॉट खेलूं, जिसता स्थिर रहता हूं उतना मुझे यहां फायदा मिलेगा. मेरा स्ट्रेंथ था सीधा मारने का, मैंने अपने मजबूत पक्ष पर रहने का ही फैसला किया’.

वहीं, जब बात खत्म हुई तो रोहित मजाक में कहते हैं. ‘तुमसे बात करके काफी मजा आया मियां…’ दरअसल, तिलक वर्मा हैदराबाद के हैं और वहां की भाषा काफी दिलचस्प हैं. ऐसे में रोहित ने हैदराबादी भाषा में इंटरव्यू का समापन कर महफिल लूट ली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *