सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

प्लेऑफ की रेस, 2 सीट, 5 दिन और 5 टीम; आसान भाषा में समझिए पूरा समीकरण

4 मिनट पढ़ें

प्लेऑफ की रेस, 2 सीट, 5 दिन और 5 टीम; आसान भाषा में समझिए पूरा समीकरण

आईपीएल 2024 के लीग स्टेज को समाप्त होने में केवल 5 दिन बाकी हैं. प्लेऑफ में केवल 2 सीट बाकी हैं और फिलहाल प्लेऑफ स्लॉट के लिए 5 टीमों के बीच टक्कर चल रही है.

आईपीएल 2024 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में है. प्लेऑफ को लेकर कई टीमों के बीच जद्दोजहद जारी है. अभी तक कुल 5 टीमों का भविष्य तय हो चुका है क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. वहीं मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी और उसके बाद गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स भी बाहर हो चुकी हैं. मगर अन्य 5 टीमों में से कौन प्लेऑफ में जाएगा, इसे लेकर फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच जमकर चर्चाएं हो रही हैं.

प्लेऑफ में केवल 2 सीट खाली

KKR के अभी 19 अंक हैं और RR 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर गई है, इसलिए उन्हें टॉप-4 से बाहर करना अब संभव नहीं है. अभी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), दिल्ली कैपिटल्स (DC), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच प्लेऑफ में जाने की जंग छिड़ी है. लीग स्टेज में केवल 2 सीट बाकी हैं, केवल 5 दिन बचे हैं और पांच ही टीमों के बीच टक्कर चल रही है.

CSK जीतते ही कर लेगी क्वालीफाई

चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2024 में अभी तक 13 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हैं और टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. CSK का लीग स्टेज में आखिरी मैच RCB से होना है. इस मुकाबले को जीतने के बाद चेन्नई के 16 अंक हो जाएंगे, जिससे टीम सीधे क्वालीफाई कर जाएगी. यदि CSK को बेंगलुरु के हाथो हार झेलनी पड़ती है तो उसे कामना करनी होगी कि SRH अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से हार जाए.

RCB के पास नहीं कोई विकल्प

RCB अभी 13 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक बटोर चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को यदि प्लेऑफ में जाना है तो यह सुनिश्चित करना होगा कि वो चेज़ करते समय 18.1 ओवर या उससे पहले टारगेट हासिल कर ले. वहीं स्कोर को डिफेंड करते समय बेंगलुरु के लिए जरूरी होगा कि वह 18 रन या उससे ज्यादा अंतर से जीते. इससे RCB का नेट रन-रेट चेन्नई से बेहतर हो जाएगा.

दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद कम

दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज में अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया था. DC का नेट रन-रेट -0.377 है, इसलिए उसके टॉप-4 में जाने की राह बहुत कठिन लग रही है. चूंकि दिल्ली को अब कोई मैच नहीं खेलना है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के अभी 2 मैच बाकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स तभी प्लेऑफ में जा सकती है, जब सनराइजर्स अपने अगले दोनों मैचों में कुल 194 रनों के अंतर से हार जाए. इस तरह से DC का नेट रन-रेट SRH से बेहतर हो सकता है.

सनराइजर्स हैदराबाद को एक जीत की जरूरत

SRH के अभी 12 मैचों में 14 अंक हैं और टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद को अभी गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है, जो दोनों ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं. हैदराबाद अपना अगला मैच जीतकर क्वालीफाई कर सकती है, वहीं अगले दोनों मैच जीतकर SRH को क्वालीफायर 1 में भी खेलने का मौका मिल सकता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद, दिल्ली कैपिटल्स से भी कम है. LSG अगर लीग स्टेज में अपने आखिरी मैच में मुंबई को हरा भी देती है तो उसके लिए टॉप-4 में जाना बहुत कठिन है क्योंकि टीम का नेट रन-रेट -0.787 है. लखनऊ को मुंबई के खिलाफ बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और उसके बाद कामना करनी होगी कि बाकी मैचों का परिणाम उनके पक्ष में आए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *