सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

कैसे सेविंग्स करती हैं कंगना रनौत? इंश्योरेंस, शेयर मार्केट, बॉन्ड्स और फंड्स की डिटेल्स आईं सामने

4 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

कैसे सेविंग्स करती हैं कंगना रनौत? इंश्योरेंस, शेयर मार्केट, बॉन्ड्स और फंड्स की डिटेल्स आईं सामने

बॉलीवुड और राजनीति में रुचि रखने वाली कंगना रनौत इन्वेस्टमेंट पर काफी फोकस करती हैं. इसका खुलासा उनके चुनावी हल्फनामे से हुआ है. आए जानते हैं उन्होंने कौन-सी पॉलीसी ली हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 90 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालिकन हैं. एक्ट्रेस के पास घर, गाड़ी, बैक बैलेंस तो है ही, साथ ही करोड़ों की जूलरी भी है. बॉलीवुड की क्वीन बनते ही कंगना ने सबसे पहला काम अपनी कमाई को इंवेस्ट करने का किया.

कंगना रनौत ने इंवेस्टमेंट के जरिए अपनी आने वाली जिंदगी को सिक्योर कर लिया है. एक्ट्रेस ने बहुत सारी इन्वेस्टमेंट पॉलिसी खरीदी हुई हैं जिसका खुलासा उनके चुनावे हल्फनामे के जरिए हुआ है. बता दें कि कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नॉमिनेशन फाइल किया है.

कंगना रनौत ने 50 इंश्योरेंस पॉलिसीज में किया इंवेस्टमेंट

कंगना रनौत के चुनावी हल्फनामे के मुताबिक उन्होंने साल 2008 में 50 LIC पॉलिसी खरीदी थीं. खास बात ये है कि ये सारी पॉलीसी कंगना ने एक ही दिन, 4 जून 2008 को खरीदी थी. एक्ट्रेस को हर पॉलीसी से फ्यूचर में लाखों का फायदा होने वाला है.

प्रोडक्शन हाउस में लगाए हैं पैसे

कंगना रनौत अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं, जिसका नाम मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड है. इस प्रोडक्शन हाउस में कंगना के 9999 शेयर हैं.

मणिकर्णिका स्पेस एलएलपी में कंगना के 99.95 पर्सेंट शेयर हैं जिसका टोटल कैपिटल अमाउंट 1 करोड़ 20 लाख रुपए से ज्यादा है.

लोन के तौर पर दी है करोड़ों की रकम

अपने पिता अमरदीप रनौत को 28 लाख 79 हजार 304 करोड़ का लोन दिया है.

अपने भाई अक्षत रनौत को एक्ट्रेस ने 70 लाख 98 हजार 381 रुपए उधार दिए हुए हैं.

अपनी बड़ी बहन रंगौली रनौत को भी कंगना ने 5 करोड़ ज्यादा की रकम उधार दी हुई

इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई दूसरे लोगों को भी लोन दिया हुआ है.

आलीशान बंगलों की मालिक हैं कंगना रनौत

कंगना रनौत का मुंबई में आलीशान बंगला है. इसके अलावा मनाली में उनके दो घर हैं.

वे 8 कमर्शियल बिल्डिंग की मालकिन हैं. मुंबई के अलावा इनमें कुछ कमर्शियल प्रॉपर्टीज कुल्लू और चंडीगढ़ में भी हैं.

इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कुछ जमीनें भी हैं. हालांकि उनके पास कोई एग्रीकल्चरल जमीन नहीं है.

एक्ट्रेस के पास है महंगी गाड़ियों का कलेक्शन

कगंना रनौत ब्रांड न्यू मर्सिडीज की मालकिन हैं जिसकी कीमत 3 करोड़ 91 लाख है

साल 2009 में कंगना ने एक बीएमडब्ल्यू खरीदी थी जिसकी कीमत 98 लाख थी.

एक्ट्रेस के पास एक मर्सिडीज बेंज भी है जिसे उन्होंने 2019 में खरीदा था. इसकी कीमत करीब 59 लाख रुपए है.

कंगना के पास एक वेस्पा स्कूटर भी है जिसकी कीमत 53 हजार है.

कंगना के पास हैं करोड़ों के गहने

कंगना रनौत ने जूलरी के जरिए भी अच्छी-खासी रकम इंवेस्ट की है. उनके पास डायमंड जूलरी है जिसकी कीमत उनके हल्फनामे में 3 करोड़ रुपए बताई गई है.

एक्ट्रेस के पास 5 करोड़ रुपए की गोल्ड जूलरी है.

50 लाख की चांदी की जूलरी के साथ-साथ बर्तन भी मौजूद हैं.

कंगना के पास है तगड़ा बैंक बैलेंस

एक्ट्रेस के पास 8 बैंक अकाउंट्स में ढाई करोड़ से ज्यादा का की रकम जमा है.

28 करोड़ से ज्यादा की इंवेस्टमेंट

कंगना रनौत फिलहाल 91 करोड़ 50 करोड़ रुपए संपत्ति का मालिक हैं. उनकी तमाम प्रॉपर्टी, घर, जमीनें, गहनें और पॉलीसीज मिलाकर उनके पास कुल 28 करोड़ 73 लाख की इंवेस्टमेंट है.

कांग्रेस उम्मीदवार से कंगना का मुकाबला

कंगना रनौत ने कुछ समय पहले बीजेपी जॉइन कर ली है और पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है. यहां कंगना का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *