सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

‘बुंदेलखंड की तोपों से ढीली हो रही पाकिस्तान की पेंट…’, महोबा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

4 मिनट पढ़ें
'बुंदेलखंड की तोपों से ढीली हो रही पाकिस्तान की पेंट...', महोबा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

'बुंदेलखंड की तोपों से ढीली हो रही पाकिस्तान की पेंट...', महोबा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

‘बुंदेलखंड की तोपों से ढीली हो रही पाकिस्तान की पेंट…’, महोबा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

महोबा में चुनवी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों ने यहां माफिया पैदा किए, जनता का शोषण किया और यहां के विकास के लिए कोई योजना नही बनाई.

हमीरपुर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में महोबा जनपद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा पहुंचे. जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन पर सीधा निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला है. वहीं 2017 के पहले प्रदेश में सपा बसपा द्वारा की गई लूट को बताते हुए बड़े लड़ईया महोबा वाले की कहावत चरितार्थ पर वोट की मार विपक्ष पर करने की अपील सीएम योगी ने की है. उन्होंने कहा कि अबकी बार केंद्र में मोदी की सरकार बनने पर बुंदेलखंड नोएडा की तर्ज पर बनाया जाएगा जिससे लोगों का पलायन रुकेगा साथ ही यहां के लोग रोजगार देने वाले होंगे. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की बनी तोपें बॉर्डर पर गरज रही हैं और पाकिस्तान की पेंट इससे ढीली हो रही है.

पांचवें चरण के मतदान को लेकर सत्ता दल ने पूरी ताकत झोंक दी है. मिशन यूपी की कमान खुद सीएम योगी संभाले हुए हैं. यही वजह है कि हमीरपुर लोकसभा के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में महोबा शहर के डाक बगला मैदान में एक विशाल जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया. जहां इंडिया गठबंधन पर जमकर प्रहार किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्होने केवल माफिया दिए हैं. 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में सपा बसपा ने यहां लूट मचाई थी.

सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों ने यहां माफिया पैदा किए, जनता का शोषण किया और यहां के विकास के लिए कोई योजना नही बनाई. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि “बड़े लड़िइयां महोबा वाले, जिनकी मार सही न जाएं. अबकी बार आप लोग ऐसी वोट की मार दीजिए कि इनकी जमानत जब्त हो जाए. उन्होंने कहा कि आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है. पाकिस्तान को आबादी 23 करोड़ जबकि भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी से उबरे हैं, आप सोचिए कि कितना सुधार हुआ है जबकि पाकिस्तान में रोज आंदोलन हो रहे है 1 किलो आटे के लिए छीना झपटी हो रही है. यहां के कुछ लोग पाकिस्तान का राग अलाप रहे है यदि पाकिस्तान से इतना प्यार है तो पाकिस्तान जाओ भारत पर बोझ न बने.

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का महासचिव कहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बेकार बना है. वहीं कांग्रेस के नेता ने कहा राम मन्दिर का निर्माण भारत में न हो तो क्या राम मन्दिर का निर्माण इटली में होगा क्या. सीएम योगी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग कहते हैं कि मुसलमानों को सारा आरक्षण दे दो तो फिर हमारे पिछड़े भाइयों का क्या होगा. पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मृत्यु पर मैं 3 दिन उनके परिवार के साथ रहा लेकिन सपा के किसी ने संवेदना तक नहीं व्यक्त की जबकि माफिया की मौत पर यह संवेदना देने पहुंचे थे. इनकी माफिया के साथ संवेदना है मगर राम भक्तों के साथ नहीं. यही नहीं यह लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ ना बोलो उनके पास एटम बम है क्या हमारे पास रखे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं इन्हें तो वोट की चोट से हराना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *