सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

धमकाने गए बिल्डर को,पुलिस ने किया गिरफ्तार, लारेंस बिश्नोई के भाई के भी संपर्क में थे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिल्डर को धमकाने गए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लारेंस बिश्नोई के भाई के भी संपर्क में थे

बाहरी जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह के मुताबिक मुकरबा पिकेट पर पुलिस ने 3 संदिग्ध लडकों को देखा ,जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 1 पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए.

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनपर एक बिल्डर को धमकाने का आरोप है. पुलिस ने दोनों को उसी समय गिरफ्तार किया जब वो एक बिल्डर को धमका कर वापस आ रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों आरोप गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. पुलिस ने इनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है. सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है.

उत्तम नगर के एक बिल्डर को धमकाने गए

Advertisement

बाहरी जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह के मुताबिक मुकरबा पिकेट पर पुलिस ने 3 संदिग्ध लडकों को देखा ,जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 1 पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए. तीनों ने पूछताछ में दावा किया वो गैंगस्टर अनमोल विश्नोई के कहने पर उत्तम नगर के एक बिल्डर को धमकाने गए थे. उन्होंने बिल्डर से कहा कि अनमोल का फोन आएगा बात कर लेना . गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयवीर और मनोज सालवी के रूप में हुई है. एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो सिग्नल एप और इंस्टाग्राम से अनमोल विश्नोई से सम्पर्क में आए थे. फिर अनमोल ने उन्हें टास्क दिया. आरोपियों का दावा है कि वो अनमोल से काफी प्रभावित हैं और बड़ी मुश्किल से उन्हें अनमोल ने टास्क दिया . लगभग डेढ़ महीने से वो अनमोल विश्नोई के संपर्क में थे. हालांकि अनमोल विश्नोई को केन्या पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी हैं,ऐसे में सवाल है कि अनमोल कैसे इन लोगों के संपर्क में था. पुलिस गिरफ्तार और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके दावों की जांच कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *