सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट, विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम के साथ कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

2 मिनट पढ़ें
बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट, विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम के साथ कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट, विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम के साथ कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Advertisement

बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट, विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम के साथ कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

सत्यम दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए प्रभावित हुआ. देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त सरकार की जरूरत है.

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बीच बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) में एक बड़ी टूट देखने को मिली है. महाराजगंज के कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे (Vijay Shankar Dubey) के बेटे कुमार सत्यम (Kumar Satyam) ने गुरुवार (16 मई) को बीजेपी का दामन थाम लिया. उनके साथ कई और नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर मंगल पांडेय भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ी है. पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं. लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है.

सत्यम दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए प्रभावित हुआ. बीजेपी के कामकाज जो तरीका है उससे मैं प्रभावित हुआ हूं. देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त सरकार की जरूरत है. इस सवाल पर कि क्या आपके पिता कांग्रेस से विधायक हैं तो आपने उनसे पूछा था शामिल होने से पहले इस पर कहा कि मैं भारत का स्वतंत्र नागरिक हूं. मेरे पास अपनी विचारधारा हूं. युवा हूं.

Advertisement

पिता को प्रभावित करके क्या बीजेपी में लाएंगे इस पर सत्यम ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं. मैं अपनी बात करूंगा कि मैं किस पार्टी की विचारधारा को सपोर्ट करूंगा. किसके लिए वोट मांगेंगे. क्या पिता जी नाराज हैं? इस पर सत्यम ने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाए.

महाराजगंज सीट पर चुनाव से पहले लगा झटका

बता दें कि कुमार सत्यम महाराजगंज से आते हैं. महाराजगंज लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है. चुनाव से पहले ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. ऐसी खबर है कि कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे महराजगंज से टिकट चाह रहे थे. हालांकि टिकट बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को मिला.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *