सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ऐश्वर्या राय ने मीडिया के सामने की ऐसी हरकत,अमिताभ बच्चन गुस्से में बोले- आराध्या जैसे बिहेव करना बंद करो

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जब मीडिया के सामने ऐश्वर्या राय ने की ऐसी हरकत, बगल में खड़े अमिताभ बच्चन गुस्से में बोले- आराध्या जैसे बिहेव करना बंद करो

ससुर और बहू का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय की एक हरकत में नाराजगी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय की एक हरकत में नाराजगी जाहिर

बॉलीवुड में बच्चपन परिवार हमेशा से सुर्खियों में रहता है. फिर चाहे खुद अमिताभ बच्चन हों या फिर उनकी पोती आराध्या. बच्चन परिवार की बहू अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं. अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है. इस बीच ससुर और बहू का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय की एक हरकत में नाराजगी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का यह एक थ्रोबैक वीडियो है. जिसमें वह मीडिया से रूबरू होते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अमिताभ बच्चन के ब्लू सूट में देखा जा सकता है. जबकि उनकी बहू ऐश्वर्या राय क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अभिनेत्री खुशी से चिल्लाते हुए ससुर अमिताभ बच्चन को गले लगा रही हैं. वहीं बहू ऐश्वर्या राय की इस हरकत में बिग बी बोलते हैं, ‘आराध्या की तरह बर्ताव करना बंद करो.’ हालांकि फिर कुछ पल बाद ही अमिताभ बच्चन हंसने भी लगते हैं.

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अभिनेता अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी की थी. शादी के बाद साल 2011 में यह कपल माता-पिता बना था. बेटी आराध्य मां ऐश्वर्या राय के साथ अक्सर दिखाई देती रहती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *