सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

औरंगाबाद में पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाए ईंट पत्थर, जान बचाकर भागे जवान, क्या है मामला? जानें 

2 मिनट पढ़ें
औरंगाबाद में पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाए ईंट पत्थर, जान बचाकर भागे जवान, क्या है मामला? जानें 

औरंगाबाद में पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाए ईंट पत्थर, जान बचाकर भागे जवान, क्या है मामला? जानें 

Advertisement

औरंगाबाद में पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाए ईंट पत्थर, जान बचाकर भागे जवान, क्या है मामला? जानें 

मामला माली थाना क्षेत्र का है. ग्रामीणों के हमले में एक जवान बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसकी पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है.

औरंगाबाद में गुरुवार को अवैध शराब के संग्रहण और वितरण की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया, जमकर ईंट पत्थर बरसाए. ग्रामीणों के अचानक हमले से पुलिस जान बचाकर भागने को मजबूर हो गई, लेकिन इस दौरान एक पुलिस जवान बुरी तरह से घायल हो गया. जिसका इलाज कराया जा रहा है. घटना माली थाना क्षेत्र फुलडिहा गांव की है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

पुलिस को शराब की खरीद बिक्री की मिली थी सूचना

Advertisement

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की फुलडिहा गांव का सरोज भुइयां शराब की खरीद बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के आलोक में पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस जवानों को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं. जवानों ने जब इसका विरोध किया तो महिलाओं ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया. गांव के पुरुष भी हमलावर हो गए. किसी तरह पुलिस वहां से जान बचाकर भागी. वहीं, इस हमले में एक पुलिस जवान दीपक कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया.

18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला 

घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम को दी गई और जिला मुख्यालय से गई अतिरिक्त पुलिस बलों ने गांव पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया. इधर, घटना के बाद पुलिस अब ग्रामीणों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया में जुट गई है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में महिला-पुरुष सहित 18 लोगों के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है. जिसमें मुख्य रूप से सरोज भईया के अलावा, ललन भुइंया , प्रमिला देवी, मालती देवी, बिमली देवी और गिरजा देवी सहित अन्य लोग को नामजद आरोपित बनाया गया है. जिनकी तलाश की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *