सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक संदेश लिखे मिले

2 मिनट पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी में अगले महीने होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली मेट्रो के कम से कम पांच स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक संदेश लिखे पाये गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर ‘‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’’ और ‘‘खालिस्तान जिंदाबाद’’ लिख दिया। पुलिस सूत्रों ने इन मेट्रो स्टेशनों की पहचान…शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर और महाराजा सूरजमल स्टेडियम के रूप में की है। नांगलोई में एक सरकारी स्कूल की दीवार पर भी ऐसा लिखा मिला। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों की पहचान करने के लिए पांचों मेट्रो स्टेशनों के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस द्वारा एक कथित वीडियो जारी किया गया था, जिसमें मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर लिखे ये संदेश प्रदर्शित किये गए थे।

एसएफजे के प्रवक्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून ने वीडियो में कहा है,‘‘जी20 देश, जब आप 10 सितंबर को दिल्ली में मिलेंगे, तब हम कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह करा रहे होंगे।’’ दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि मुद्दे की सूचना संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दे दी गई है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, ‘‘ग्रीन लाइन पर हमारे कुछ मेट्रो स्टेशनों की बाहरी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक भित्तिचित्र देखे गए हैं। इसकी सूचना संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दे दी गई है। डीएमआरसी की ओर से उनका हर संभव सहयोग किया जा रहा है।’’ यह कथित घटना दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *