सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तुम्हे 3 बार किचन में जाना होगा…जब पति की ये बात शर्मिला को थी नामंजूर, फिर टाइगर पटौदी ने किया था ये काम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

तुम्हे 3 बार किचन में जाना होगा…जब पति की ये बात शर्मिला को थी नामंजूर, फिर टाइगर पटौदी ने किया था ये 

र्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी की शादी के किस्से काफी मशहूर हैं. वहीं दिग्गज अभिनेत्री ने हाल ही में अपने दिवंगत पति से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया है.

शर्मिला टैगोर ने अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया था. आज भी दिग्गज एक्ट्रेस के लाखों फैंस हैं. शर्मिला की प्रोफेशनल लाइफ काफी सक्सेसफुल रही थी वहीं वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती थीं. एक्ट्रेस ने 1968 में क्रिकेटर और नवाब मंसूर अली खान पटौदी उर्फ टाइगर पटौदी संग शादी की थी. इनकी शादी के किस्से आज भी खूब याद किए जाते हैं. हाल ही में शर्मिला अपनी पोती और अभिनेत्री सारा अली खान के साथ मदर्स डे के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं इस दौरान दिग्गज अदाकारा ने अपने दिवंगत पति टाइगर पटौदी का एक मजेदार किस्सा सुनाया.

 

तुम्हे तीन बार किचन में जाना चाहिए

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शर्मिला ने बताया, ”मेरे पति ने मुझसे कहा, ‘तुम्हें दिन में कम से कम तीन बार किचन में जाना चाहिए. मैंने कहा, ‘टाइगर, ये बहुत बुरा आइडिय़ा है अगर मैं किचन में गई तो ये यह बहुत ही बुरा हो सकतता है. मैं पूछना शुरू कर दूंगा ‘ये नहीं है, वो कहां है. कोई तो इस्तीफा दे देगा. अगर मैं रसोई में न जाऊं तो ही बेहतर होगा.’

Advertisement

टाइगर पटौदी ने हार मानकर किया था ये काम

शर्मिला ने आगे खुलासा किया, बाद में टाइगर पटौदी ने हार मान ली और खुद ही खाना बनाना शुरू कर दिया. यह एक स्मार्ट कदम साबित हुआ क्योंकि उन्होंने काफी टेस्टी डिशेज बनाना शुरू कर दिया, जिससे उनका कॉन्फिडेंस और बढ़ गया. उन्होंने लोगों को रेसिपी के लिए कॉल करना शुरू कर दिया. वह कोई नई डिश बनाते, यूट्यूब देखते और दोस्तों से रेसिपी पूछते. एक बार जब मैं लंदन में थी, तो किसी ने फोन किया और कहा टाइगर ने हमें टेस्टी और शानदार भोजन दिया है. मेरे किचन में जाने के बिना भी वह बहुत अच्छा खाना बनाते थे.”

मंसूर और शर्मिला की शादी पर हुआ था विवाद

शर्मिला ने उन संघर्षों के बारे में भी बात की, जिनका उन्हें मंसूर अली खान से शादी करने से पहले सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनके इटर रिलीजन शादी करने पर काफी विवाद हुआ. उन्होंने कहा, “मेरे परिवार में, हर कोई, मेरे चाचा, मेरे चचेरे भाई, उन सभी की शादी बंगालियों से हुई थी और टाइगर के परिवार में, उन सभी की शादी उनके अपने समुदाय से हुई थी. तो टाइगर और मैं ही एकमात्र थे, और हमने अपने-अपने परिवारों को बता दिया था की कि हम शादी कर रहे हैं, तब मैं काम कर रही थी और वह क्रिकेट खेल रहे थे, इसलिए हमें नहीं पता था कि बैकग्राउंड में क्या परेशानी थी.

बता दे कि इस जोड़ी के तीन खूबसूरत बच्चे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *