Ujjain: परिणीति चोपड़ा संग महाकाल के दरबार में पहुंचे राघव चड्ढा, भक्ति में लीन दिखे
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा मंगनी से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में रहे. वहीं मंगनी के बाद भी दोनों कपल्स लगातार एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आज उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की.उज्जैन पहुंचे दोनों कपल्स ने भगवान महाकल मंदिर में करीब एक घंटे तक रहकर पूजा अर्चना की. इन दिनों आप नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का राजनीतिक करियर पिछले कुछ दिनों से काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है.
मंदिर में दोनों ने नंदी हॉल में पूजा अर्चना की
दरअसल, राज्यसभा से राघव चड्ढा को निलंबित कर दिया गया है. ऐसे में सियासी भागदौड़ से ब्रेक लेकर मंगतेर परिणीति संग राघव चड्ढा उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे. मंदिर में दोनों ने नंदी हॉल में पूजा अर्चना की. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अगले महीने 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
इस कपल ने इसी साल 13 मई को राजधानी दिल्ली में एक दूसरे से सगाई की थी
इस कपल ने इसी साल 13 मई को राजधानी दिल्ली में एक दूसरे से सगाई की थी. भगवान महाकाल के दर्शन के दौरान दोनों कपल्स में खूबसूरत बांडिंग देखने को मिली. इस दौरान परिणीति चोपड़ा भारतीय परिधान पिंक साड़ी में नजर आई, तो वहीं राघव चड्ढा ने पीली धोती के ऊपर लाल चुनरी कंधे पर डाल रखा था.



