सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मिर्जापुर 3 को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, फैंस बोले- ये है पक्की रिलीज डेट

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

मिर्जापुर 3 को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, फैंस बोले- ये है पक्की रिलीज डेट

भौकाल मचने वाला है क्या? पंकज त्रिपाठी की सीरीज मिर्जापुर 3 की रिलीज को लेकर मेकर्स ने एक पोस्ट किया है. इसे देखकर फैंस ने खुद ही रिलीज होने वाले महीने को गेस कर लिया है.

मिर्जापुर पंकज त्रिपाठी की एक बेहतरीन वेब सीरीज है. इसके दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया है. दर्शकों को पिछले काफी समय से इसके तीसरे सीजन का इंतजार है. लेकिन मेकर्स इसकी रिलीज डेट बताने में देरी कर रहे हैं, जिसके बाद से फैंस नाराज हैं. अब हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर के तीसरे सीजन को लेकर एक पोस्ट साझा किया है. जिसके बाद फैंस खुद ही सीरीज की रिलीज डेट गेस कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि इस पोस्ट में क्या है.

तीसरे सीजन में नए किरदार नई कहानी 

पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस का एक्साटमेंट लेवल बढ़ चुका है. पंचायत सीजन 3 के बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है. प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर 3 की घोषणा कर दी है. जिसे सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. क्राइम और राजनीति से भरपूर वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन भौकाली किरदारों और नई कहानी के साथ देखने को मिलेगा. सीजन 3 कहानी को और दिलचस्प बनाने वाला है.

Advertisement

फैंस ने बता दी रिलीज डेट

पंकज त्रिपाठी की इस नई पोस्ट में उनकी तस्वीर नजर आ रही है और वह फोन पर कह रहे हैं कि आजकल MS3W बहुत सुनने में आ रहा है. अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस इस सीरीज की तारीख को लेकर अपना-अपना अर्थ निकाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट कर लिखा, ‘मंथ सितंबर थर्ड वीक = MS3W’. वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘और कितना इंतजार करना है एक बार में ही बता दो’. एक यूजर ने शीबा चड्ढा का मीम शेयर करते हुए लिखा, ‘और कितना वेट करवाओगे’?

मिर्जापुर 3 के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

रिपोर्ट की मानें तो मिर्जापुर सीजन 3 के लिए अब फैंस को बहुत इंतजार नहीं करना होगा. खबरों के अनुसार सीजन 3 जुलाई में रिलीज हो सकती है. या फिर मेकर्स इस सीरीज को दशहरा या फिर दिवाली के वक्त तक रिलीज कर सकते हैं. लेकिन फैंस के अनुसार मिर्जापुर का तीसरा सीजन सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते में रिलीज होगा. हालांकि अब आखिरी तारीख तो मेकर्स ही बताएंगे कि आखिर कालीन भइया किस दिन भौकाल मचाने के लिए आ रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *