Home India पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह लोगों की मौत,...

पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह लोगों की मौत, भाजपा ने एनआईए जांच की मांग की

0
104

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में आज एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई तथा सात अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट सुबह करीब साढ़े दस बजे दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के नीलगंज-मोशपोल के आवासीय इलाके में हुआ। विस्फोट से घर में आग लग गई। घटना में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं बुरी तरह झुलसे लोगों को इलाज के लिए बरसात अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट में आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों ने बताया कि जख्मी हुए लोगों को बरसात सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि छह लोगों के शवों को अस्पताल में लगाया था और बाद में इलाज के दौरान जख्मी हुए आठ लोगों में से एक की मौत हो गई।

गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों में से एक की पहचान शम्सुल हक के रूप में हुई है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराय गया है। बताया जा रहा है कि हक ने मकान किराए पर लिया था और वह दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले नीलगंज मोशपोल इलाके में बिना लाइसेंस के चल रही पटाखा फैक्ट्री का मालिक है। वहीं गैर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच अन्य लोग झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विस्फोट दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के नीलगंज-मोशपोल के आवासीय इलाके में सुबह करीब साढ़े दस बजे बजे हुआ। इसके कारण दो मंजिला घर जमींदोज हो गया और आसपास के कुछ अन्य आवास क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि घर का मालिक अज़ुइबुर रहमान गिरफ्तारी से बचने और स्थानीय लोगों के गुस्से से बचने के लिए तुरंत घटनास्थल से भाग गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने घने आवासीय इलाके में पटाखा फैक्ट्री को लेकर की गई शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। सूत्रों ने बताया कि पटाखों से भरे सैकड़ों बोरों में चॉकलेट बम एक अन्य गोदाम में पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि इस गोदाम में कोई हादसा नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here