सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘BJP के ढोल की खुल गई पोल, कांग्रेस का न्याय पत्र देश को…’, पूर्व CM कमलनाथ का बड़ा दावा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘BJP के ढोल की खुल गई पोल, कांग्रेस का न्याय पत्र देश को…’, पूर्व CM कमलनाथ का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि विकास तब तक नहीं आ सकता, जब तक युवाओं को रोजगार और समाज के वंचित वर्गों को समान हिस्सेदारी नहीं मिल जाती.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) ने शुक्रवार को यह दावा किया कि बीजेपी की पोल खुल गई है. बीजेपी चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है लेकिन जनता शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है. कमलनाथ ने साथ ही कहा कि देश की जनता को समझ आ गया है कि देश के विकास का मतलब जन-जन का विकास होता है.

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के ढोल की पोल खुल गई है. भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता शिक्षा, रोज़गार, महंगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है. यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है.’

युवाओं को रोजगार दिए बिना नहीं हो सकता विकास- कमलनाथ

Advertisement

कमलनाथ ने आगे लिखा, ”अब भारत के 140 करोड़ लोगों को अच्छी तरह समझ आ गया है कि देश के विकास का मतलब जन-जन का विकास होता है. और यह विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक नौजवान को रोज़गार, किसानों को फ़सल का उचित मूल्य, महिलाओं को आर्थिक सहायता, व्यापारी को व्यापार करने का अनुकूल माहौल और समाज के वंचित वर्ग को बराबरी की हिस्सेदारी नहीं मिलती.”

न्याय पत्र से नई ऊर्जा का होगा संचार- कमलनाथ

कमलनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस के न्याय पत्र ने देश के नागरिकों में नई आशा और ऊर्जा का संचार किया है. चुनाव के पहले चार चरणों में मतदाता कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और बाक़ी के तीन चरण में उससे भी ज़्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. मतदान का नतीजा 4 जून को आएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *