सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

2 गुट में बंटी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या की ऊपर शिकायत, सीनियर खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

2 गुट में बंटी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या की ऊपर शिकायत, सीनियर खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

मुंबई इंडियंस के अधिकारियों ने कहा कि फ्रेंचाइजी लीग खत्म होने के बाद हर साल की तरह इस साल भी टीम के प्रदर्शन का जायज़ा लेगी. वहीं जरूरत पड़ने पर टीम के भविष्य का फैसला भी लिया जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं गुज़रा है. पांच बार की चैंपियन टीम आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. इस बीच टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो मुंबई की टीम दो गुटों में बंटी हुई है. वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने कप्तान हार्दिक पांड्या की शिकायत भी की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों ने हार्दिक पांड्या के रवैये पर सवाल उठाए हैं. वहीं कुछ प्रमुख खिलाड़ियों ने कोचिंग स्टाफ से यहां तक कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन का कारण संवाद की कमी रही और इसका कारण हार्दिक पांड्या का कप्तानी का स्टाइल था.

इन खिलाड़ियों ने की हार्दिक की शिकायत 

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने एक मैच के बाद कोचिंग स्टाफ से मीटिंग की थी. उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन पर अपनी बात रखी. यहां तक कहा जा रहा है कि टीम के कई खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से खुश नहीं हैं.

Advertisement

तिलक वर्मा पर सवाल उठाकर घिरे थे हार्दिक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा पर उंगली उठाई थी. उन्होंने मैच के बाद कहा था कि जब अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे तो तिलक को उन्हें निशाने पर लेना था. मुझे लगता है कि यह बस खेल के प्रति थोड़ी जागरूकता थी, जिससे हम चूक गए. दिन के अंत में इसके कारण हमें मैच गंवाना पड़ा. बता दें कि तिलक इस मैच में मुंबई के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

कई दिग्गजों ने एक सुर में कही बड़ी बात

इस सीजन मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए कई क्रिकेटर एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर टीम के दो गुट में बंटे होने की बात कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने यहां तक कहा था कि मुझे लगता है कि उस ड्रेसिंग रूम के अंदर अलग-अलग ग्रुप हैं. वे एक साथ मेल नहीं खा रहे हैं, वे एक टीम के रूप में नहीं खेल रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *