सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अलीगढ़ में चाइनीज मांझे से कटी महिला की गर्दन, अस्पताल में कराया गया भर्ती

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

अलीगढ़ में चाइनीज मांझे से कटी महिला की गर्दन, अस्पताल में कराया गया भर्ती

महिला अपने घर से ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थी, तभी नेशनल हाईवे स्थित टीवीएस शोरूम के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा में बैठी महिला की पतंग उड़ाने वाले चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई.

अलीगढ़ के कोतवाली बन्नादेवी इलाके में ई-रिक्शा में बैठकर रिश्तेदारी में जा रही एक महिला की पतंग उड़ाने वाले चाइनीज मांझे से गर्दन कटने का मामला सामने आया है. चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के बाद खून से लथपथ महिला को स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर हालत में महिला का उपचार जारी है. महिला की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे 91 स्थित सारसौल इलाके के काशीराम आवास में रहने वाली महिला रश्मि वार्ष्णेय अपने पति और बच्चों के साथ सरकार से मिले सरकारी आवास में रहकर इलाके में मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर कर रही थीं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला रश्मि वार्ष्णेय अपने घर से ई-रिक्शा में बैठकर रिश्तेदारी में जा रही थी. तभी नेशनल हाईवे स्थित टीवीएस शोरूम के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा में बैठी महिला की पतंग उड़ाने वाले चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई और देखते ही देखते ई रिक्शा में बैठी महिला खून से लथपथ हो गई.

महिला के गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा 

Advertisement

ई-रिक्शा में बैठी महिला की चाइनीज मांझे से गर्दन कटते हुए देख सड़क पर गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने ई रिक्शा में बैठी महिला की गर्दन से चाइनीज मांझे निकाले, इसके बाद हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया.

डॉक्टर ने किया महिला को रेफर 

महिला को अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस ने महिला के साथ हुए हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए ओर आनन फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए. डॉक्टर ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *