सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

‘पंजाब में 15 से 20 सालों में नहीं मिलेंगे पंजाबी’, सुखपाल सिंह खैरा का बड़ा बयान 

2 मिनट पढ़ें
Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, ISIS के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार

Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, ISIS के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार

Advertisement

‘पंजाब में 15 से 20 सालों में नहीं मिलेंगे पंजाबी’, सुखपाल सिंह खैरा का बड़ा बयान 

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाबी जुबान बचाने के लिए नया कानून बनाने की वकालत की है. उन्होंने कहना है कि गैर पंजाबियों को यहां पर वोट डालने का अधिकार न दिया जाए.

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच राजनीति चरम पर पहुंच गया है. आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है. इस बीच पंजाब (Punjab) कि संगरूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा (Sukhpal Singh Khaira) ने बड़ा बयान दिया है.

पंजाब कांग्रेस के नेता और विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए गैर पंजाबियों को वोट डालने का अधिकार न दिया जाए. न ही गैर पंजाबियों को सरकारी नौकरी दी जाए. अगर इसी तरीके से गैर पंजाबी पंजाबी लोगों को यहां पर रहने दिया गया तो आने वाले 15 से 20 साल में पंजाब में ढूंढने पर भी पंजाबी नहीं मिलेंगे और ना ही पगड़ी मिलेगी.

कानून बनाने के प्रस्ताव पर अभी तक नहीं हुआ काम

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर एक कानून बनाने का प्रस्ताव साल 2023 में स्पीकर कुल्तार सेंधवा को दिया था, लेकिन उस पर आगे कोई काम नहीं हुआ. पंजाब में यह कानून बनना चाहिए की कोई भी गैर पंजाबी ना ही यहां पर जमीन ले सके, ना ही यहां पर वोट का अधिकार पा सके. इतना ही नहीं, गैर पंजाबियों को नौकरी भी नहीं मिलनी चाहिए.

ऐसा करना पंजाबी जुबान को बचाने के लिए जरूरी

पंजाब सिखों की मेजोरिटी वाला एक स्पेशल स्टेट है. हमें इस स्टेटस को बचाने के लिए और पंजाब को बचाने के लिए एक नये कानून बनाकर उसे प्रदेश में लागू करना होगा. गैर पंजाबी लोग यहां पर आएं, रहें और अपना रोजगार हासिल और पैसे कमाएं. इससे हमें कोई एतराज नहीं. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि पंजाबी जुबान को बचाने के लिए इस कानून को पंजाब में लागू करने की जरूरत है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *