सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देश की तरक्की का वादा है केजरीवाल की गारंटी : सुभाष चन्द्र लाला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश की तरक्की का वादा है केजरीवाल की गारंटी : सुभाष चन्द्र लाला

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,देश के विकास का वादा, देश की जनता की तरक्की का वादा करती है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए जारी की गई दस गारंटियां, ऐसा कहना है विश्वास नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष सुभाष लाला का। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा पूरे देश की जनता के लिए घोषित की गई दस गारंटियों पर बात करते हुए सुभाष लाला ने कहा की दिल्ली की राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव लाने के बाद अब वक्त आ गया है की अरविंद केजरीवाल देश की राजनीति में भी अहम भूमिका निभाते हुए सकारात्मक बदलाव लाए। सुभाष लाला ने आगे कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत देश के विकास के लिए जरूरी सभी योजनाओं को अपने द्वारा घोषित की गई दस गारंटियों में कवर कर दिया है। सुभाष लाला ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल के द्वारा घोषित की गई दस गारंटियों को उन्होंने यूहीं हवा में घोषित नहीं कर दिया है बल्कि दस गारंटियों में से कुछ गारंटियां तो ऐसी भी है जिन्हें अरविंद केजरीवाल राज्य स्तर तक पहले ही लागू करके दिखा भी चुके है और अब उन्हीं गारंटियों को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की तैयारी कर रहे है जैसे दो सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली जिसे अरविंद केजरीवाल पहले ही दिल्ली में लागू कर चुके है और अब पूरे देश में लागू करने की तैयारी कर रहे हैं, अच्छी शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जिसे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सुचारू रूप से लागू करके दिखा दिया है और अब इसी गारंटी को राष्ट्रीय स्तर पर भी लागू करने की योजना बना रहे है। सुभाष लाला ने आगे कहा की दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की गारंटी, बेरोजगारी को दूर करने की गारंटी एवं अरविंद केजरीवाल के द्वारा घोषित की गई अन्य शेष गारंटियां अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शिता और उनके कुशल नेतृत्व की क्षमता को दर्शाती है। सुभाष लाला ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक राज्य स्तर तक सीमित नेता नहीं है बल्कि अपनी कुशलता से अब अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता बन गए है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *