सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अरविन्द केजरीवाल 20 को करेंगे पूर्वी दिल्ली में तूफानी शो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कुलदीप के समर्थन में होंगी सात जनसभाएं

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली| तूफानी शो का जिक्र हमने इसलिए किया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छोटे से ले बड़े चुनाव को बेहद गम्भीरता से लेते हैं और उनके रोड शो से ले जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ती है | उन्हें सुनने और देखने के लिए लोगो का हुजूम जुटता है खास तौर से गरीब तबका और महिलाएं खुद से उनकी सभाओं में पहुंचती है | और पहुंचें भी क्यों ना आखिर गरीब तबके को बिजली बिलों में भारी राहत , मुफ्त पानी के साथ-साथ मौहल्ला क्लीनिकों की सौगात व महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर तथा बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा सिस्टम जो शुरू कर रखा है | जब भाजपा वाले मात्र पांच किलो मुफ्त राशन का ढीन्ढोरा पीट वोट बटोरने से पीछे नहीं हटते तो ये सारी योजनायें तो गरीबो को बड़ा फायदा पहुंचाती है| लिहाजा फायदे के लिए ही सही जनता अरविन्द केजरीवाल की इन नीतियों से अच्छी खासी प्रभावित है | और नगर निगम हों या विधानसभा चुनाव में जमकर केजरीवाल को आशीर्वाद भी देती है | अब सवाल लोकसभा चुनाव का है दिल्ली में आप पार्टी गठ्बन्धन के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है | कांग्रेस का वोट बैंक भी पिछले लोकसभा चुनाव में साबित हो चुका है जब पांच सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर रहे थे | आप सोच रहें होंगे बात तूफानी दौरे से किस तरफ चल पड़ी | हाँ भाई आंकड़ों को समझना भी बहुत जरूरी है | और अरविन्द केजरीवाल को इसमें जमीनी महारथ हासिल भी हैं| कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से गठ्बन्धन के प्रत्याशी हैं अरविन्द केजरीवाल नें उन्हें पहले नगर निगम फिर विधानसभा पहुंचाया और अब उन्हें लोकसभा में भेजना चाहते हैं लिहाजा उन्होंने खास रणनीति के तहत उनके क्षेत्र की सभी दस विधानसभाओं में अपनी शक्ति लगा दी है | सोमवार बीस मई को अरविन्द पूर्वी दिल्ली की सात विधानसभाओं में जनसभाएं करने जा रहे हैं जिनकी शुरुवात गाँधी नगर से होंगी और समापन जंगपुरा में होगा | पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप पार्टी के सात विधायक तथा गठ्बन्धन के 12 निगम पार्षद है | इन सभी की मोनिटरिंग खुद अरविन्द संभाल रहे हैं | समझ गए ना आप अरविन्द कितनी गम्भीरता से ले रहे हैं पूर्वी दिल्ली की सीट को| आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *