सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

’12th फेल’ जैसी होगी हिट या ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसा होगा हाल, राजकुमार राव की फिल्म करेगी कितना कलेक्शन

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

’12th फेल’ जैसी होगी हिट या ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसा होगा हाल, राजकुमार राव की फिल्म करेगी कितना कलेक्शन

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत सिनेमाघरों में 10 मई को रिलीज होने जा रही है. आइए आपको बताते हैं फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है.

राजकुमार राव बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में से एक हैं. उनकी एक्टिंग पर शक नहीं किया जा सकता है. राजकुमार को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है. उन्होंने अपने करियर में कई हिट्स दी हैं. उन्हें बड़े पर्दे पर देखना फैंस को सुकून देता है. अब राजकुमार अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हम बात कर रहे हैं राजकुमार की फिल्म श्रीकांत के बारे में. इस फिल्म में राजकुमार के साथ अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केल्कर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. राजकुमार राव की श्रीकांत 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

राजकुमार राव की श्रीकांत एक बायोपिक है. आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में रहने वाले श्रीकांत बोला की है. जो देख नहीं सकता है. इस फिल्म को तुषा हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से इसे देखने के लिए लोग बहुत एक्साइटेड हैं.

Advertisement

पहले दिन कितना कर सकती है कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर बीते कुछ दिनों से फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. ईद पर रिलीज हुई बड़े मियां छोटे मियां और मैदान दोनों ही फ्लॉप साबित हुई थी. अब लोगों को श्रीकांत से बड़ी उम्मीदें हैं. देखना होगा ये फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां की तरह फ्लॉप साबित होती है या विक्रांत मेसी की 12th फेल की तरह छा जाएगी. ट्रेड एनानिस्ट गिरीश जौहर ने फिल्मीबीट से बातचीत में बताया कि श्रीकांत पहले दिन 2 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. ये कलेक्शन और बढ़ सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है.

उन्होंने कहा- श्रीकांत का ट्रेलर बहुत शानदार है और लोगों को काफी पसंद भी आया है. हालांकि इस समय देश का मूड इलेक्शन और राजनीति में है लेकिन अच्छी बात ये है कि श्रीकांत जब रिलीज हो रही है तो इसके पास काफी स्कोप है क्योंकि इसके अपोजिट कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. थोड़ा सा भी वर्ड ऑफ माउथ अच्छा होगा, लोगों को पसंद आएगी तो इसमें बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने की क्षमता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *