सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

आर्टिकल 370 फेम एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, रखा ये खास नाम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आर्टिकल 370 फेम एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, रखा ये खास नाम

यामी गौतम मां बन गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है.

एक्ट्रेस यामी गौतम के घर पर खुशियों ने जन्म लिया है. एक्ट्रेस मां बन गई हैं. यामी गौतम ने बेटे को जन्म दिया है. यामी और उनके पति आदित्य धर ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है.

यामी ने रखा बेटे का ये नाम

Advertisement

कपल ने पोस्ट कर डॉक्टर्स और मीडिया का आभार व्यक्त किया है. इसी के साथ कपल ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम VEDAVID रखा है. उनके बेटे का जन्म अक्षय तृतीया को हुआ था. VEDAVID नाम का मतलब होता है जिसे वेद का ज्ञान हो. यामी और आदित्य को फैंस पेरेंट्स बनने पर बधाईयां दे रहे हैं. सेलेब्स भी कमेंट कर बधाई दे रहे हैं. एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा- बहुत बहुत बहुत सारा प्यार. आयुष्मान खुराना ने लिखा- बहुत बधाईयां.

यामी गौतम और आदित्य धर की बात करें तो दोनों ने फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में साथ काम किया था. यामी इस फिल्म में एक्ट्रेस थीं. वहीं आदित्य फिल्म के डायरेक्टर थे. कपल ने बताया था कि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे. पहले दोनों के बीच में दोस्ती हुई थी और फिर प्यार. दोनों ने अपनी लव स्टोरी को सीक्रेट रखा था. उन्होंने 4 जून 2021 को शादी की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, जहां सिर्फ घरवाले ही शामिल हुए थे. कपल ने इस शादी को काफी सिंपल रखा था. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. कपल अब खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है.

वर्क फ्रंट पर यामी को पिछली बार फिल्म आर्टिकल 370 में देखा गया था. फिल्म का स्क्रीनप्ले आदित्य धर ने ही लिखा था. आदित्य इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *