सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

लखनऊ के लेवाना होटल का नक्शा नहीं था पास, अब होटल का होगा ध्वस्तीकरण

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में आज सुबह चार मंजिला एक होटल में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि कम से कम दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि आग लगाने की यह घटना हजरतगंज के मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित लेवाना सूट होटल में हुई। अग्निकांड के बाद अब होटल पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। कमिश्नर रोशन जैकब ने होटल लेवाना के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने फायर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवाल उठाया। इस बीच होटल के मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल यह देखने के लिये होटल परिसर की तलाशी ले रहे हैं कि कहीं कोई और फंसा न हो। लेकिन इस बीच ये भी जानकारी सामने आई है कि होटल के मालिक अभी तक प्रशासन को पास किया हुआ नक्शा नहीं दे पाए हैं। मंडलायुक्त रोशन जैकब द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भवन स्वामी द्वारा होटल के रूप में स्वीकृत मानचित्र की कोई प्रति लखनऊ विकास प्राधिकरण को प्रस्तुत नहीं की गयी है। जोनल अधिकारी द्वारा 26 मई, 2022 को नोटिस भी निर्गत किया गया था और उत्तर प्राप्त नहीं होने पर 28 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27 की उपधारा-1 के परन्तुक के अधीन विहित प्राधिकारी द्वारा नोटिस निर्गत किया गया है। इस सम्बन्ध में तत्काल सीलिंग की कार्यवाही करते हुए विधि अनुसार प्रक्रिया पूर्ण कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी जाय।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *