सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IND vs PAK Asia Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया

2 मिनट पढ़ें

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के अर्धशतक और मोहम्मद नवाज के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर चार चरण के रोमांचक मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। पिछले आठ साल में नहीं हुआ वो आज हो गया। आठ साल के बाद इस टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को एशिया कप सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। भारत ने विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 182 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए 22 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई। बाबर 14 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। मोहम्मद नवाज तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आसिफ अली और खुशदिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 17 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई। आसिफ आखिरी ओवर में 16 के निजी स्कोर पर आउट हुए। इफ्तिखार ने पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर टीम को जीत दिलाई। भारत के लिए भुवनेश्वर, अर्शदीप, हार्दिक, युजवेंद्र, रवि ने 1-1 विकेट लिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *