सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली की तर्ज पर तमिलनाडु में खुले 26 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और 15 मॉडल स्कूल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली की तर्ज पर तमिलनाडु में बने 26 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और 15 मॉडल स्कूलों का सोमवार को उद्घाटन हुआ। जिसमें बातौर विशिष्ट अतिथि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार 26 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व 15 मॉडल स्कूल की शुरूआत कर रही है। शिक्षक दिवस मनाने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन दिल्ली में सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने आए थे। उस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि वे भी इसी तरह के स्कूल तमिलनाडु में खोलेंगे। मैंने सोचा था कि इसे बनाने में उनको 1 से 3 साल लगेंगे। लेकिन मुझे खुशी है कि यह काम उन्होंने महज छह महीने में ही कर दिखाया। सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब हम एक-दूसरे से सीख कर आगे बढ़ेंगे। शिक्षा भारत को नंबर वन बनाने की कुंजी है। दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम हुआ है और अब तमिलनाडु में एक अच्छी पहल हुई है। लेकिन कुछ राज्यों को छोड़ दें, तो अधिकांश राज्यों में सरकारी स्कूलों की स्थिति बहुत दयनीय है। अगर सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार एक साथ आ जाएं, तो हम पांच साल के अंदर सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा सकते हैं। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को तामिलनाडु ने भी अपना लिया है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल से प्रभावित होकर तमिलनाडु सरकार ने राज्य में 26 स्कूल ऑफ एक्सिलेंस और 15 मॉडल स्कूल स्थापित किया है। तमिलनाडु सरकार द्वारा इन स्कूलों के उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह के शुभारम्भ से पहले, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने सीएम अरविंद केजरीवाल का भव्य स्वागत किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू की गई पुथुमई पेन योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्राओं को विशेष किट का वितरण भी किया गया। ‘पुथुमई पेन’ स्कीम के तहत तमिलनाडु सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए एक हजार रुपए प्रतिमाह देगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *