सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बौखलाया पाकिस्तान, जानें क्या कुछ कहा?

2 मिनट पढ़ें
Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बौखलाया पाकिस्तान, जानें क्या कुछ कहा?

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बौखलाया पाकिस्तान, जानें क्या कुछ कहा?

Advertisement

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बौखलाया पाकिस्तान, जानें क्या कुछ कहा?

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पड़ोसी देश ने इस पवित्र उत्सव की निंदा की है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा भारत के बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चरमपंथियों की भीड़ ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में कहा गया, ”दुर्भाग्य से भारत की सर्वोच्च न्यायपालिका ने न केवल इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार अपराधियों को बरी कर दिया, बल्कि ध्वस्त मस्जिद के स्थान पर एक मंदिर के निर्माण की भी अनुमति दे दी.”

Advertisement

राम मंदिर समारोह को लेकर क्या कुछ बोला पाकिस्तान?

बयान में कहा गया, ”पिछले 31 वर्षों का घटनाक्रम, जिसकी वजह से आज का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ, वो भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है. यह भारतीय मुसलमानों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेलने के लिए चल रहे प्रयासों का एक महत्वपूर्ण पहलू है.” पाकिस्तान ने दावा किया है कि मस्जिद का मुद्दा भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा है.

ज्ञानवापी और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर ये बोला

पाकिस्तान ने कहा कि वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद समेत मस्जिदों की एक बढ़ती हुई सूची है, जो अपवित्र कि जाने और विनाश के खतरे का सामना कर रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *