सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

India China Tension: चीन ने एलएसी पर उकसावे वाली गतिविधियों से किया इनकार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

चीन सीमाओं पर अपनी उकसावे वाली गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा था कि एलएसी पर पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी एयरफोर्स की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है, लेकिन भारतीय वायुसेना चीनी लड़ाकू विमानों को वापस खदेड़ देती है। अब भारत में चीनी राजदूत सुन वेइदोन्ग की ओर से इस तरह घटनाओं को मानने से इंकार करते हुए पूरी तरफ से ख़ारिज कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के अनुरूप ही गतिविधियों का संचालन करता है। मुझे किसी उकसावे वाली गतिविधी के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है। गौर करने वाली बात यह भी कि चीन एकतरफ तो सीमा पर उकसावे वाली गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशें करता है दूसरी ओर दुनिया के सामने खुद को पाकसाफ बताने से भी बाज नहीं आता। हाल ही में भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख स्थित चुशुल मोल्डो इलाके में विशेष सैन्य वार्ता हुई थी जिसमें भारत ने चीन की ओर से हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का मुद्दा उठाया था। चीन की ओर से ताजा बयान इसी संदर्भ में आया है। बता दें कि भारत और चीन के बीच सहमति है कि दोनों मुल्‍कों की सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी से 10 किलोमीटर पहले तक ही अपने लड़ाकू विमानों को उड़ाएंगी। लेकिन, चीन की ओर से लगातार इस समझौते का उल्‍लंघन किया जाता है। वहीं भारत भी चीन की इन नापाक रणनीतियों से सतर्क है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *