Azadi Ka Amrit Mahotsav: चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में 7500 स्टूडेंट्स ने बनाया ह्यूमन फ्लैग का वर्ल्ड रिकार्ड

0
120

देश में आजादी का 75वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सबके बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 5885 लोगों की भीड़ उमड़ी थी। संयुक्त अरब अमीरात के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड तब बना है। इसके लिए 7500 लोग एकसाथ तिरंगे की शकल में दिखे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोग ह्यूमन फ्लैग बनाने के लिए जुटे थे। इस इवेंट में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। हवा में तिरंगा उड़ने जैसी आकृति बनाई। यह अपने आप में एक खास पल था। इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैं चडीगढ़ विश्वविद्यालय और NID फाउंडेशन को बधाई देना चाहूंगी। ये हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का विषय है। हर व्यक्ति का मन एक ही भाव से परिपूर्ण हुआ कि हम जब तक जिंदा है तब तक तिरंगे की आन, बान, शान में अपने कर्तव्य से अपने आप को समर्पित रखेंगे। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार से लेकर आम लोग तक इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here