सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर, इलाकों को खाली करने का अभियान तेज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में बारिश के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे यमुना के आसपास आबादी वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। सुबह से यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि सुबह पांच बजे जलस्तर 205.99 मीटर तक पहुंच गया। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। एक पूर्वानुमान में कहा गया है कि शाम पांच बजे के आसपास जलस्तर के 206 मीटर के निशान को छूने के बाद स्थिर रहने की संभावना है। पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अनिल बांका ने कहा कि जिले में निचले इलाकों से करीब 2,300 लोगों को बाहर निकाला गया और बीती रात तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि आज निकासी प्रयास तेज किये जाएंगे। यमुना खतरे के निशान को पार करने के बाद प्रशासन जगह खाली करने की चेतावनी जारी कर चुका है। मुनादी करवाकर लोगों को खादर क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी खादर की झुग्गियों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर जाने को तैयार नहीं है। कल जलस्तर बढ़ने से सोनिया विहार, शास्त्री पार्क, लोहा पुल, उस्मानपुर की झुग्गियां पानी में डूब गईं। लोग झुग्गियों से सामान निकालने में जुटे रहे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज से करीब 2.21 लाख क्यूसेक और मध्य रात्रि 12 बजे करीब 1.55 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना दी थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *