सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

YouTuber Meenu Raj: खैरथल-तिजारा में यूट्यूबर मीनू राज के घर पर 20 हमलावरों का धावा, कुल्हाड़ी-तलवार से परिवार पर हमला, चार घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

YouTuber Meenu Raj: खैरथल-तिजारा में यूट्यूबर मीनू राज के घर पर 20 हमलावरों का धावा, कुल्हाड़ी-तलवार से परिवार पर हमला, चार घायल

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर मीनू राज प्रजापत के घर पर हथियारबंद लोगों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोटकासिम थाना क्षेत्र के सारणवास गांव में करीब 20 लोग कुल्हाड़ी, तलवार, फरसी, बंकी, हथौड़े और लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए और परिवार पर टूट पड़े।

आरोप है कि हमलावरों ने पहले घर का गेट तोड़ा और फिर अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस वारदात में मीनू राज, उनके पति कुलदीप उर्फ केडी, पिता बाबूलाल प्रजापत और जेठ धनराज घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद सभी घायलों को किशनगढ़बास अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत बाजरे की कड़बी की कुट्टी कटवाने के दौरान हुई थी। खेत में चल रहे थ्रेसर से उड़ने वाली गर्द और कचरा मीनू राज के घर की तरफ आ रहा था। कुलदीप ने थ्रेसर का मुंह दूसरी ओर करने को कहा, जिस पर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इसके अलावा रास्ते को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था।

Advertisement

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शाम करीब छह बजे दूसरे पक्ष के लगभग 20 लोग एकजुट होकर हथियारों के साथ मीनू राज के घर पहुंचे और हमला बोल दिया।

घटना के बाद मीनू राज और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर पूरी आपबीती बताई और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वीडियो के जरिए परिवार ने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी सार्वजनिक की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच और एफआईआर दर्ज होने की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमले के पीछे थ्रेसर की गर्द और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद ही मुख्य वजह माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *