सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Supreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Supreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकी

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक वैवाहिक विवाद और बच्चों की कस्टडी से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली की खराब हवा पर दिलचस्प चर्चा देखने को मिली। सुनवाई के दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला ने राजधानी के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की, जिससे अदालत का माहौल कुछ देर के लिए खुशनुमा हो गया।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ एक अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दिल्ली में रहने वाले एक पिता ने आरोप लगाया था कि उनसे अलग रह रही पत्नी अदालत के आदेश के बावजूद बच्चों को सिंगापुर ले गईं, जिससे बच्चों से मिलने के उनके अधिकार प्रभावित हुए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पति-पत्नी और सिंगापुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े उनके बेटे से सीधे बातचीत की। पीठ ने पिता को सुझाव दिया कि वह समय-समय पर सिंगापुर जाकर बेटे से मिलें। साथ ही लंदन में रह रही बेटी को भी कुछ समय के लिए बुलाने का सुझाव दिया गया, ताकि पिता और दोनों बच्चों के रिश्ते बेहतर हो सकें।

Advertisement

पिता ने अदालत के सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि अगर स्कूल की छुट्टियों में उनका बेटा दिल्ली आ सके तो अच्छा रहेगा। इस पर जस्टिस पारदीवाला ने कहा, “कुछ रास्ता निकालिए, लेकिन पहले AQI थोड़ा नीचे आने दीजिए, क्योंकि सिंगापुर की हवा बहुत साफ है।” जज की इस टिप्पणी पर अदालत में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

इसी दौरान वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि AQI से बचने के लिए उन्हें भी सिंगापुर चले जाना चाहिए। इस पर जस्टिस पारदीवाला ने तुरंत जवाब दिया, “अगले जन्म में… अपने अगले जन्म में।”

गंभीर कानूनी सुनवाई के बीच हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत ने कुछ पल के लिए अदालत का माहौल हल्का कर दिया। वहीं, इस टिप्पणी ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में लगातार बने हुए वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या की ओर ध्यान खींचा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *