सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Bettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

बिहार के बेतिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलरी शोरूम को बुधवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक करीब 6 से 8 की संख्या में पहुंचे अपराधियों के हाथों में बंदूक समेत दूसरे हथियार थे। शोरूम में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और अपने कब्जे में ले लिया। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी समेटनी शुरू कर दी। शोरूम के कुछ कर्मचारियों का दावा है कि लुटेरे दुकान में रखे लगभग सभी गहने और कैश ले गए। लूटी गई संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। विरोध करने पर एक कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटकर घायल कर दिया गया। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। व्यस्त सड़क पर स्थित शोरूम में हुई इस लूट से कर्मचारियों और इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisement

सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय और एसएसपी कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से पूछताछ कर वारदात की पूरी जानकारी जुटाई।

पुलिस अब शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही बदमाशों के आने-जाने के रास्तों और इस्तेमाल किए गए वाहनों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

इस घटना को लेकर चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने बिहार सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर के ठीक बगल में जिस तरह अपराधियों ने बिना चेहरा ढके दिनदहाड़े लूट की, उससे साफ है कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *