सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Azam Khan Release: डासना जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान, गाजियाबाद कोर्ट में जमानत की सभी औपचारिकताएं पूरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Azam Khan Release: डासना जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान, गाजियाबाद कोर्ट में जमानत की सभी औपचारिकताएं पूरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में बुधवार को उनकी जमानत से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं, जिसके बाद उनका रिहाई परवाना डासना जेल भेज दिया गया। रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।

अदालत ने जमानत के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और 50 हजार रुपये के निजी मुचलके की शर्त रखी थी। इस मामले में शहनवाज और जुनैद ने जमानत ली। दोनों की ओर से 50-50 हजार रुपये की एफडी भी जमा कराई गई और अदालत के निर्देश के मुताबिक एक हलफनामा भी दाखिल किया गया।

आजम खान के वकीलों ने जमानत से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर दीं। इसके बाद रिहाई की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी और शाम तक उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया।

रिहाई पर आजम खान की पत्नी तजीन फातमा ने कहा कि उन्हें हमेशा भरोसा था कि एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह आजम खान को जेल के गेट से ईडी अपने साथ ले गई, वह जुल्म की इंतहा थी और अदालत के आदेश की अवमानना भी थी, क्योंकि अदालत ने उसी दिन उनकी रिहाई का आदेश दिया था। उन्होंने इसे सच और न्याय की जीत बताते हुए उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय का आभार जताया।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में जमानत मिलने के बाद आजम खान जेल से बाहर आने वाले थे, लेकिन इसी दौरान ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया था।

आजम खान ने ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को अदालत में चुनौती दी थी। उन्होंने पहले सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन शीर्ष अदालत ने उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रथम दृष्टया माना कि गिरफ्तारी के समय संविधान के अनुच्छेद 22(1) और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया गया।

ईडी का यह मामला जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 426 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय लेनदेन में अनियमितताओं से संबंधित है। अदालत में एजेंसी की ओर से अधिवक्ता जोहेब हुसैन ने पक्ष रखा था। हाई कोर्ट से राहत और निचली अदालत में जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ हो गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *