सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Shambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Shambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के चर्चित शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरिंदर सिंह उर्फ ‘ठिकरीवाल’ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर हिरासत में लिया गया और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

एनआईए के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने भारत सरकार के साथ समन्वय कर उसे हिरासत में लिया था और फिर भारत डिपोर्ट किया। भारत पहुंचते ही जांच एजेंसी ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

यह मामला 27 अप्रैल 2026 को शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) की रेलवे लाइन पर हुए धमाके से जुड़ा है। जांच एजेंसी का कहना है कि यह विस्फोट खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था और इसका मकसद पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़ना और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना था।

जांच में सामने आया कि ब्लास्ट के बाद सुरिंदर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने घटना का समर्थन किया और इसे अंजाम देने वालों की खुलकर तारीफ की। वीडियो में उसने ब्लास्ट के दौरान मारे गए जगरूप सिंह का भी जिक्र किया था।

Advertisement

एजेंसी का आरोप है कि उसने प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को ‘कौमी ऑर्गेनाइजेशन’ बताया और घोषित आतंकवादी रणजीत सिंह उर्फ नीटा को ‘कौम का जनरल’ कहा था।

आरोपी की तलाश में एनआईए पहले ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर चुकी थी। जांच एजेंसी के मुताबिक सुरिंदर सिंह के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

सुरिंदर सिंह की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। एनआईए मान रही है कि इस मामले की जड़ें विदेशों तक फैले बड़े नेटवर्क से जुड़ी हो सकती हैं। एजेंसी उन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है जो विदेश में बैठकर आतंकियों को फंडिंग और दूसरी मदद पहुंचा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *