सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागत

2 मिनट पढ़ें
प्रवीण निमेष
Advertisement

Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागत

राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर भाजपा के गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण निमेष ने संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदम महिलाओं में विश्वास बढ़ाने और अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

प्रवीण निमेष ने कहा कि पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगाना, अंधेरे स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करना और महिला पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाना जैसे कदम सराहनीय हैं। बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों के आसपास निगरानी मजबूत होने से महिलाओं को अधिक सुरक्षित माहौल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित मौजूदगी से अपराधियों में कानून का डर भी बढ़ेगा।

उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा पार्कों का सुरक्षा ऑडिट, पिंक स्कूटी और महिला पीसीआर वैन की तैनाती जैसे प्रयासों का भी स्वागत किया। प्रवीण निमेष के मुताबिक, आपातकालीन पुलिस प्रतिक्रिया का समय घटाकर करीब आठ मिनट तक लाना भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि महिला अपराधों की सुनवाई के लिए 25 विशेष अदालतों का संचालन और 37 नई अदालतें स्थापित करने की योजना से पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय करना, जागरूकता अभियान चलाना और आत्मरक्षा प्रशिक्षण देना महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में मददगार होगा।

प्रवीण निमेष ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल कानून बनाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि योजनाओं का असर जमीन पर भी दिखाई देना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली सरकार और पुलिस के समन्वित प्रयासों का प्रभावी क्रियान्वयन होने पर राजधानी में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार होगा और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *