सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Khukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Khukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनी

नई दिल्ली में खुखरायण बिरादरी, पटियाला की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खुखरायण वर्ल्ड ब्रदरहुड के अध्यक्ष राजीव साहनी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य देश और विदेश में फैली सभी खुखरायण यूनिटों को एक साझा मंच पर लाना है, ताकि आपसी सहयोग, भाईचारे, सामाजिक सेवा और एकता को और अधिक मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम में खुखरायण वर्ल्ड ब्रदरहुड के संगठन महामंत्री आशीष सभरवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर खुखरायण बिरादरी, पटियाला के चेयरमैन हरिंदर सभरवाल और अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

समारोह में बड़ी संख्या में खुखरायण समाज के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित सदस्यों ने हिस्सा लिया। खुखरायण वेलफेयर सोसाइटी, पटियाला के चेयरमैन आर. एल. भसीन सहित कई प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

राजीव साहनी ने आयोजन के लिए पटियाला की खुखरायण बिरादरी को बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न संगठनों, सामाजिक नेतृत्व और नई पीढ़ी को एक-दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने हरिंदर सभरवाल और नरेंद्र पाल सिंह को उनकी नई राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement

वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में पंजाब और हरियाणा के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के रिश्ते केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि खून और परिवार के रिश्ते हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब की गौरवशाली विरासत, सिख गुरुओं की शिक्षाओं, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र के प्रति पंजाब के योगदान की भी सराहना की।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाज के सक्रिय और प्रतिष्ठित लोगों के भाजपा से जुड़ने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में उचित सम्मान और स्थान देने का भरोसा दिलाया। साथ ही युवाओं के भविष्य, रोजगार, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और नशामुक्त समाज के निर्माण को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब के युवाओं को नशे से दूर रखने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में खुखरायण समाज के योगदान पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की कठिन परिस्थितियों से निकलकर इस समाज ने मेहनत, ईमानदारी, उद्यमशीलता और अपने संस्कारों के दम पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *