सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा,शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, CM ने की शांति की अपील

2 मिनट पढ़ें
कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा,शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, CM ने की शांति की अपील

कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा,शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, CM ने की शांति की अपील

Advertisement

कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा,शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, CM ने की शांति की अपील

कर्नाटक के शिवमोग्गा स्थित एक कॉलेज में 30 छात्राओं को हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हिजाब हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने कॉलेज का यह आदेश मानने से इनकार कर दिया और अपनी कक्षाओं से बाहर चले गए। कथित तौर पर उन्हें पहले कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति दी गई थी।वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने छात्रों से हाईकोर्ट की “कॉलेज आज फिर से खुल रहे हैं।

मेरा अनुरोध है कि अदालत के आदेश का सम्मान किया जाए

मेरा अनुरोध है कि अदालत के आदेश का सम्मान किया जाए। हम अंतिम आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कॉलेज के अंदर, प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों को मतभेदों को सुलझाना चाहिए। सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। बच्चों के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। एक अच्छा वातावरण बनाया जाना चाहिए।”दूसरी तरफ कर्नाटक के विजयपुरा जिले के एक कॉलेज के छात्रों और अधिकारियों के बीच सुबह आमना-सामना हुआ। अधिकारियों ने एक खाली कमरे की पेशकश की जहां छात्राएं अपना हिजाब हटा सकती थीं और कक्षओं में प्रवेश कर सकती थी। हालांकि, छात्राओं ने हिजाब के साथ कक्षा में बैठने पर जोर दिया।

Advertisement

हिजाब उतारने को कहा तो छात्राओं ने किया परीक्षा का बहष्किार

इससे पहले शिवमोग्गा के ही राजकीय उच्च विद्यालय की 13 छात्राओं ने मंगलवार को अध्यापिका द्वारा हिजाब उतारने की मांग के बाद एसएसएलसी प्रारंभिक परीक्षा में बैठने से मना कर दिया। अध्यापिका ने छात्राओं से कहा था कि वे अपना हिजाब उतार दें लेकिन छात्राओं ने हिजाब पहन कर परीक्षा में बैठने की मांग की। आलिया महत नामक एक छात्रा ने कहा, “मेरे लिए परीक्षा नहीं, धर्म महत्वपूर्ण है। यदि हिजाब को अनुमति नहीं दी जाती है तो मैं स्कूल नहीं आऊंगी। मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा है कि यदि हिजाब उतारने के लिए कहा जाए तो मैं वापिस घर आ जाऊं।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *