सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायलUttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावितAnkita Bhandari Case: निजी चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर पर जीरो एफआईआरMMU Vande Mataram: श्रीनगर में वक्फ दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ बजाने पर MMU की आपत्ति, कानूनी राय लेने पर विचार

FSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

FSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजे

नई दिल्ली, 25 नवंबर। पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और मिनरल वाटर के लिए BIS प्रमाणन की अनिवार्यता हटने के बाद FSSAI ने इन्हें ‘हाई-रिस्क फूड कैटेगरी’ में रखा था। अब प्राधिकरण ने इन पर देशव्यापी निगरानी अभियान शुरू कर दिया है।

अभियान के तहत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों और FSSAI के क्षेत्रीय निदेशकों को नियमित निरीक्षण करने और जोखिम के आधार पर सैंपल उठाने को कहा गया है।

सैंपल की जांच में मानक टूटते मिले तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई होगी। निरीक्षण, सैंपल और रिपोर्ट से जुड़ी हर जानकारी FoSCoS पोर्टल पर दर्ज होगी।

Advertisement

FSSAI के CEO राजित पुनहानी के अनुसार अभियान शुरू हो चुका है और नतीजे आने में कम से कम एक-दो महीने लगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी विशेष शिकायत पर आधारित नहीं, बल्कि नियमित निगरानी का हिस्सा है।

पुनहानी ने बताया कि पिछले साल डेयरी उत्पाद, मांस, अंडे, अनाज, एनर्जी ड्रिंक और मीठे पेय पदार्थों की जांच की गई थी। उन्होंने खाद्य कंपनियों से विज्ञापन में किए गए दावों को लेकर नैतिक मानकों का पालन करने को भी कहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *