सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायलUttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावितAnkita Bhandari Case: निजी चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर पर जीरो एफआईआरMMU Vande Mataram: श्रीनगर में वक्फ दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ बजाने पर MMU की आपत्ति, कानूनी राय लेने पर विचार

Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( रविंद्र कुमार ) : राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर एवं अंडरपास निर्माण की प्रस्तावित योजनाओं को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आईटीओ, ओखला और छतरपुर जैसे व्यस्त इलाकों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं का भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के साकार होने से दिल्ली के लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और उनका रोजमर्रा का सफर पहले से अधिक सुगम हो सकेगा। दीपक गाबा ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार दिल्ली के विकास को गति देने के लिए लगातार जनहित से जुड़े कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि राजधानी की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता को रोजाना होने वाली परेशानियों से भी निजात दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण कई प्रमुख मार्गों पर सुबह और शाम के समय लंबा जाम लगता है। ऐसे में फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि आईटीओ पर प्रस्तावित फ्लाईओवर से पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, ओखला क्षेत्र में क्राउन प्लाजा जंक्शन पर प्रस्तावित फ्लाईओवर और ओखला एस्टेट रोड पर अंडरपास बनने से इस इलाके में यातायात का दबाव कम होगा। छतरपुर में 100 फुटा रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर से मंदिर, फूल मंडी, फार्म हाउस और महरौली-गुरुग्राम रोड की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। दीपक गाबा ने कहा कि जाम के कारण लोगों का कीमती समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों का सफर भी आसान होगा। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार दिल्ली को आधुनिक और बेहतर यातायात सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आने वाले समय में इन विकास कार्यों का लाभ राजधानी की बड़ी आबादी को मिलेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *