
Yamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि यमुना की सफाई पर भारी भरकम राशि खर्च किए जाने के बावजूद नदी में प्रदूषण बढ़ा ही है। इस विषय पर बात करते हुए दिल्ली स्टेट ट्रेडर्स कांग्रेस के चेयरमैन अजय अरोड़ा ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, तब से दिल्ली सरकार यमुना नदी के मुद्दे पर दिल्ली की जनता को सिर्फ और सिर्फ भ्रमित कर रही है, दिल्ली की जनता को धोखा ही दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय दिल्ली की जनता से यह वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद भाजपा यमुना नदी की साफ सफाई के लिए कार्य करेगी, यमुना नदी को स्वच्छ करेगी और भाजपा के इसी वादे पर भरोसा करके दिल्ली की जनता ने उनको वोट दिया और दिल्ली की सत्ता पर बिठाया लेकिन दिल्ली की सत्ता पर बैठने के बाद भाजपा अपना वादा भूल गई। श्री अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली सरकार समय समय पर यमुना नदी की साफ सफाई के विषय पर नई नई योजनाओं की घोषणा करती रहती है लेकिन वह घोषणा सिर्फ हवा हवाई ही होती है, धरातल पर कुछ नहीं होता, उन घोषणाओं को सिर्फ और सिर्फ इसलिए ही किया जाता है ताकि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को इस भ्रम में रख सके, इस धोखे में रख सके कि दिल्ली सरकार सच में यमुना नदी के लिए कार्य कर रही है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय से फटकार पड़ना साफ साफ इस बात को दर्शाता है कि दिल्ली सरकार ज्यादा समय तक दिल्ली की जनता को भ्रम में नहीं रख सकती, यमुना नदी में क्रूज़ चलाने से दिल्ली सरकार यह बात नहीं छुपा सकती कि अभी भी यमुना नदी का पानी दूषित है बल्कि दिन प्रतिदिन अधिक गंदा होता जा रहा है।






आपकी राय