सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Delhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली में युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए शालीमार बाग में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र विकसित किया जाएगा। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के पूर्व चेयरमैन प्रवेश शर्मा ने कहा कि युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए लिया गया दिल्ली सरकार का यह बहुत ही शानदार कदम है। उन्होंने बताया कि करीब आठ एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस केंद्र में 14 आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम, उद्यमिता एवं इनक्यूबेशन सेंटर सहित प्रशिक्षण की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। श्री शर्मा ने बताया कि यहां 12वीं पास युवाओं को आईटी और तकनीकी क्षेत्रों में रोज़गारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि महिलाओं के लिए बेकरी, ब्यूटी, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई कढ़ाई और फूड प्रोसेसिंग जैसे विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित रखने के बजाय उसे रोज़गार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है, केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्योगों की ज़रूरत और बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। श्री शर्मा ने बताया कि कौशल विकास केंद्र का निर्माण दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम करेगा, डेसू कॉलोनी के पास बनने वाले परिसर में लाइब्रेरी, लर्निंग रिसोर्स सेंटर, 250 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और कॉन्फ्रेंस व प्लेसमेंट से जुड़ी सुविधाएं होंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मेंटरशिप, बाजार से जुड़ने और वित्तीय सहायता के अवसर उपलब्ध कराने की योजना भी है। श्री शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं बुटीक, ब्यूटी सैलून, बेकरी और टिफिन सेवा जैसे कारोबार शुरू कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर वर्ग, हर समुदाय के लिए विकास कार्य कर रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *