सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

प्रसिद्ध रियल एस्टेट व्यवसायी गिरीश शर्मा की पुत्री बनीं राजस्थान की न्यायिक अधिकारी

2 मिनट पढ़ें
प्रसिद्ध रियल एस्टेट व्यवसायी गिरीश शर्मा

प्रसिद्ध रियल एस्टेट व्यवसायी गिरीश शर्मा की पुत्री बनीं राजस्थान की न्यायिक अधिकारी

Advertisement

जोधपुर। राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 में एक प्रेरणादायक सफलता की खबर सामने आई है। दिल्ली और गुरुग्राम के जाने-माने रियल एस्टेट व्यवसायी श्री गिरीश शर्मा की छोटी पुत्री श्रेया शर्मा ने राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर न्यायिक अधिकारी (जज) बनने का गौरव हासिल किया है।

बताया जाता है कि उन्होंने इस उपलब्धि के लिए वर्षों तक निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन किया। सीमित सामाजिक जीवन और लंबे अध्ययन घंटों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। छोटी उम्र में ही उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समाज के युवाओं—विशेषकर युवतियों—के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

परिवारजनों ने बताया कि यह सफलता ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद तथा मित्रों और शुभचिंतकों की दुआओं का परिणाम है। उनके पिता ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री को बचपन से ही मेहनती, आत्मविश्वासी और न्यायप्रिय देखा है, और आज उसका सपना साकार होते देखना उनके जीवन का सबसे भावुक क्षण है।

Advertisement

शैक्षणिक संस्थानों एवं परिचितों द्वारा भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। यह सफलता दर्शाती है कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

राजस्थान को एक और योग्य न्यायिक अधिकारी मिलने से न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *