सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्व

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्व

परिवार सहित पहुंचे, बुजुर्गों को कंबल वितरित कर लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश के मंत्री एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के सह-प्रभारी तथा दिल्ली सरकार की पंजाबी अकादमी के सदस्य डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने कृष्णा नगर स्थित ‘नई दुनिया’ वृद्धाश्रम पहुंचकर परिवार सहित बुजुर्गों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को कंबल वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वृद्धाश्रम में डॉ. सूरा ने बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की तथा उनके जीवन, दिनचर्या और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव और आशीर्वाद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनका सम्मान करने के साथ-साथ उनकी भावनाओं और जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता, करुणा और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। गुरु साहिब ने हमें सिखाया कि किसी भी व्यक्ति की सहायता करने के लिए सबसे पहले हमारे मन में सेवा का भाव होना चाहिए।

Advertisement

प्रकाश पर्व की खुशी तभी सार्थक है, जब हम गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने व्यवहार में उतारें और जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें। इस अवसर पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धाश्रम के संचालक श्री सहगल साहब जी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सहगल साहब लंबे समय से निस्वार्थ भाव से बुजुर्गों की देखभाल और उनके लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। समाज में ऐसे सेवा कार्यों को सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। डॉ. सूरा ने कृष्णा नगर और आसपास की संगत एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी समय-समय पर वृद्धाश्रम में आकर बुजुर्गों से मुलाकात करें। उनके साथ बैठें, उनकी बातें सुनें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को केवल सुविधाओं की ही नहीं, बल्कि अपनेपन, सम्मान और भावनात्मक साथ की भी आवश्यकता होती है। हमारा थोड़ा-सा समय उनके लिए बड़ी खुशी का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करेंगे। मानवता की सेवा किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवनभर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *