
Ulhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल
उल्हासनगर (महाराष्ट्र)। असोडीगांव में भगवान दशरथ काथे के ईंट-भट्टे पर आत्माराम पवार अपनी पत्नी कल्पना, भतीजी माया और माया के पति विलास राजू वाघे के साथ काम करते और रहते थे।
रविवार रात लगभग 8 बजे माया और विलास के बीच किसी बात पर बहस छिड़ी, जो धीरे-धीरे तीखी होती गई।
विवाद बढ़ता देख आत्माराम ने दोनों को समझाकर सुलह कराने की कोशिश की। आरोप है कि इसी से भड़के विलास ने कुल्हाड़ी से आत्माराम के सिर और सीने पर लगातार वार किए, जिससे उनकी जान चली गई।

खून से लथपथ पति को बचाने कल्पना आगे बढ़ीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
घटना के बाद हिल लाइन पुलिस ने विलास राजू वाघे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और जांच शुरू की। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी।




आपकी राय