सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

हरिद्वार से ग्‍वालियर जा रहे कांवड़ियों को हाथरस में बेकाबू डंपर ने रौंदा, 6 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी के हाथरस से एक दर्दनाक घटना समाने आई है। हाथरस के पास एक बेकाबू डंपर ने कांवड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्‍वालियर जा रहे थे। घटना में 2 लोग गम्‍भीर रूप से घायल थे। जानकारी क्र मुताबिक 5 लोगों की मौत घटनास्‍थल पर ही हो गई थी। एक ने अस्‍पताल में दम तोड़ा। एक घायल का आगरा में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर जा रहे थे। यह भीषण सड़क हादसा हाथरस के सादाबाद मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास कल देर रात हुआ है। यहां सभी कांवडिया ढाबे पर खाना खा रहे थे तभी एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि, कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए सबसे पहले नजदीक के अस्‍पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बताया जा रहा है क‍ि घायलों में से भी एक की मौत हो गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *