सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से मारे गए बच्चों की संख्या 155 पहुंची, बिछड़ों को परिवार से मिलाने की कोशिश जारी

2 मिनट पढ़ें
अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से मारे गए बच्चों की संख्या 155 पहुंची, बिछड़ों को परिवार से मिलाने की कोशिश जारी

अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से मारे गए बच्चों की संख्या 155 पहुंची, बिछड़ों को परिवार से मिलाने की कोशिश जारी

Advertisement

 

अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से मारे गए बच्चों की संख्या बढ़कर 155 पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इस बारे में जानकारी दी है और बताया है कि दक्षिण पूर्वी अफगानिस्तान में बीते हफ्ते आए भीषण भूकंप में 155 बच्चे मारे गए। ओसीएचए ने रविवार को बताया कि देश की पाकिस्तान से लगती सीमा के पास पक्तिका और खोस्त प्रांतों के पर्वतीय गांवों में आए भूकंप में 250 और बच्चे घायल हुए हैं।

भूकंप के कारण करीब 65 बच्चे अनाथ हो गए

इसमें ज्यादातर बच्चे भूकंप से बेहद प्रभावित पक्तिका के गायान जिले से हैं। बता दें कि अफगानिस्तान के तालिबानी शासकों ने भूकंप से मरने वालों की संख्या 1,150 बताई है और सैकड़ों लोगों के घायल होने की बात कही है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने यह आंकड़ा थोड़ा कम 770 बताया है। हालांकि, विश्व संस्था ने आंकड़ों में इजाफा होने के संकेत दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र के ऑफिस ने बताया है कि भूकंप के कारण करीब 65 बच्चे अनाथ हो गए हैं या उनके साथ कोई नहीं है। दशकों के युद्ध, गरीबी और आर्थिक संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान के लिए यह भूकंप ताजा झटका है।

Advertisement

भूकंप के कारण बिछड़े हुए बच्चों को फिर से परिवार से मिलाने की कोशिश

ये तालिबानी शासन की क्षमता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अफगानिस्तान की मदद करने की इच्छा दिखाने के लिए ली गई एक परीक्षा भी है। संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी ने सोमवार को बताया कि वह भूकंप के कारण बिछड़े हुए बच्चों को फिर से परिवार से मिलाने की कोशिश कर रही है। एजेंसी ने गायान में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच और मनोवैज्ञानिक मदद के लिए एक क्लीनिक भी बनाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *