नोएडा में श्रीकांत त्यागी के वीडियो के बाद एक और गाली गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला सोसाइटी के गार्ड को गाली देती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने गेट खोलने में देरी की। इस पर महिला आग बबूला हो उठी। उसने कार का शीशा नीचे कर गार्ड को गाली देना शुरू कर दिया। महिला ने गार्ड की ओर हाथ दिखाते हुए कहा कि ‘संभाल लो इन बिहारियों को’। वीडियो में गार्ड को बिहार का बताते हुए महिला उसे अपशब्द भी कहती है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा है कि सभी गालियों के बीच ‘संभाल लो इन बिहारियों को’ कहना सबसे बड़ी गाली है। पुलिस ने गालीबाज महिला भाव्या रॉय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह वकील हैं। उसे हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि महिला को जब पुलिस ने हिरासत में लिया गया तो वो अपनी ही गाड़ी में गईं और ड्राइव भी खुद ही कर रही थीं। आपको बता दे की इससे पहले नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी का एक महिला को गाली देते हुए वीडियो सामने आया था। श्रीकांत में जेल में है।
नोएडा की गालीबाज महिला गिरफ्तार, गार्ड को दी थी गंदी-गंदी गालियां
लेखक: CPN News • अपडेट: 21 अगस्त 2022, 4:49 PM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
Biharis Noida Noida Police Shrikant Tyagi these Biharis video goes viral Woman abuses society guard इन बिहारियों को’ नोएडा नोएडा पुलिस बिहारियों महिला ने सोसाइटी के गार्ड को दी गंदी-गंदी गालियां वीडियो हुआ वायरल श्रीकांत त्यागी




आपकी राय