सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन, शिवसेना का कोई नेता नहीं रहा मौजूद

2 मिनट पढ़ें
राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन, शिवसेना का कोई नेता नहीं रहा मौजूद

राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन, शिवसेना का कोई नेता नहीं रहा मौजूद

Advertisement

 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खडगे, एनसीपी के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।

यशवंत सिन्हा ने अपने कैरियर की शुरुआत आईएएस से की

लेकिन इस नामांकन कार्यक्रम में शिवसेना की तरफ से कोई भी नेता मौजूद नहीं रहा। वहीं इससे पहले NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने भी शुक्रवार 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके नामांकन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत NDA के घटक दलों के कई नेता मौजूद रहे थे। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने अपने कैरियर की शुरुआत आईएएस से की थी।

Advertisement

सिन्हा 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए

सिन्हा 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्त्वपूर्ण पदों पर असीन रहते हुए सेवा में 24 से अधिक वर्ष बिताए। 4 वर्षों तक उन्होंने सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में सेवा की। बिहार सरकार के वित्त मंत्रालय में 2 वर्षों तक अवर सचिव तथा उप सचिव रहने के बाद उन्होंने भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव के रूप में कार्य किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *