सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने परिवार के साथ तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने परिवार के साथ तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा मंत्री डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने अपने परिवार के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों और राष्ट्र के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। गुरमीत सिंह सूरा नें कहा परिवार के साथ तिरंगा फहराने का यह अवसर केवल एक भावनात्मक क्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्मरण करने का अवसर भी है। तिरंगे की शान में भारत का गौरवशाली इतिहास, हमारे वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं अखंडता की भावना समाहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा अभियान देश के प्रत्येक परिवार को राष्ट्रभक्ति के एक सूत्र में जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास है। आइए, हम सभी अपने घर पर तिरंगा फहराएं और अपने बच्चों एवं नई पीढ़ी को तिरंगे के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से परिचित कराएं। गुरमीत सिंह नें कहा भारत विश्व पटल पर अपनी एक सशक्त पहचान बना रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभाए और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, सुरक्षित, समृद्ध एवं गौरवशाली भारत के निर्माण का संकल्प ले।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *