सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Archery World Cup: तीरंदाजी वर्ल्ड कप में फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को हरा जीते तीन पदक

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्व कप के तीसरे चरण में एकतरफा फाइनल में चीनी ताइपे की तिकड़ी से हारकर सिल्वर मेडल हासिल किया। भारत ने इस तरह तीरंदाजी वर्ल्ड कप में अपना अभियान एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल से समाप्त किया। इनमें से दो पदक कम्पाउंड वर्ग में मिले थे। भारतीय टीम फाइनल में प्रभावित नहीं कर सकी और चीनी ताइपे से सीधे सेट में 1-5 (53-56 56-56 53-56) से हार गयी। चीनी ताइपे के लाइन अप में रियो ओलंपिक टीम कांस्य पदक जीतने वाली टीम की सदस्य लेई चिएन यिंग भी शामिल थीं और इस तीसरी वरीय तीरंदाज ने शुरू में ही दबाव बना दिया, जिसमें उन्होंने दो बार 10 और चार बार नौ पर निशाना लगाया। वहीं भारत ने पहले सेट में सात के शॉट लगाये जो टर्निंग प्वांइट साबित हुए। भारतीय तिकड़ी ने वापसी कर दूसरे सेट में जीत से स्कोर बराबर किया लेकिन इतना ही काफी नहीं था अगले सेट में चीनी पाइपे की तीरंदाजों ने अपनी निरंतरता कायम रखी और स्वर्ण पदक जीता।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *