सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हार की कगार पर टीम इंडिया,बल्लेबाजों ने लायन के सामने टेक दिए घुटने

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हार की कगार पर टीम इंडिया, लायन के सामने बल्लेबाजों ने टेक दिए घुटने 

इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफुट पर है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट इस वक्त इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे दिन के पहले ही सेशन में ऑस्ट्रेलिया को 197 रन पर ऑलआउट कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच में वापसी कर रही है। लेकिन दूसरी पारी में भी हमारी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाई और टीम इंडिया 163 रनों पर ऑलआउट हो गई। अब भारतीय टीम के पास 75 रनों की लीड है।

फिर फेल हुई भारतीय बल्लेबाजी

भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात की जाए तो वो दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाई। पहली पारी में 109 पर सिमटने के बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में भी 200 के पार नहीं जा पाई। भारतीय टीम को सिर्फ 75 रनों की लीड मिली। भारतीय टीम की ओर से चेतेश्वर पुजारा के 59 रनों के अलावा श्रेयस अय्यर ने 26 रनों की पारी खेली। वहीं 16 रन रविचंद्रन अश्विन के बल्ले से निकले। इसके अलावा नाबाद 15 रन अक्षर पटेल और 12 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए।

Advertisement

नाथन लायन के आगे टेके घुटने

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज नाथन लायन के सामने पूरी तरह से फेल रहे। लायन ने दूसरी पारी में भारत के कुल 8 बल्लेबाजों को आउट किया। लायन ने दूसरी पारी में 64 रन देकर 8 विकेट झटके। ये उनके करियर का दूसरा सबसे शानदार प्रदर्शन था। इसके अलावा एक-एक विकेट मिचेल स्टार्क और मैथ्यू कुहनमैन ने झटका। दूसरी पारी में भारत का कोई भी बल्लेबाज लायन की टर्न लेती गेंदों के सामने टिक नहीं पा रहा था।

बैकफुट पर टीम इंडिया

इस सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतने के बाद 2-0 की बढ़त लेने वाली भारतीय टीम अब तीसरे मुकाबले में पूरी तरह बैकफुट पर है। ऑस्ट्रेलिया को ये मैच जीतने के लिए सिर्फ 76 रनों की जरूरत है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *